सवाई माधोपुर 19 जनवरी। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में छटवें तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु का गर्भ कल्याणक महोत्सव रविवार को मनाया गया।
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर रणथम्भौर दुर्ग स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक दिगंबर जैन मंदिर में सर्वार्थ सिद्धि नवयुवक मंडल रणथम्भौर के कार्याध्यक्ष मुकेश कासलीवाल के संयोजन में जिनेंद्र भक्तों ने कतारबद्ध रूप से जिनाभिषेक किया। वहीं प्रभुचरणों में शांतिधारा प्रवाहित कर विश्वशांति की कामना की और जिनेंद्र देव को चंवर ढुलाए। इसके बाद भगवान पदमप्रभु की अष्ट द्रव्यों से नृत्य संगीत पूर्वक पूजा की और गर्भ कल्याणक का अर्घ्य समर्पित कर महोत्सव के प्रति हर्ष प्रकट किया। पूजन के दौरान रिंकू संघी, सुनीता पहाड़िया व हेमलता गोधा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। पूजनोपरांत जिनेंद्र देव की आरती उतारी।
इस अवसर पर चमत्कारजी मंदिर प्रबंध समिति मंत्री योगेंद्र पापड़ीवाल, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन आवासन मंडल मंत्री विनोद जैन पल्लीवाल व महिला मंडल अध्यक्ष अंजू पहाड़िया आदि प्रबुद्ध महिला पुरुष मौजूद रहे।
प्रवक्ता जैन ने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि नवयुवक मंडल रणथम्भौर के तत्वाधान में 14 जनवरी से मनाये जा रहे जिनबिम्ब दर्शन साप्ताहिक महोत्सव का समापन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि महिला मंडल के तत्वावधान में विधानमंडल पूजन के साथ होगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।