मंत्रोच्चारण के बीच भगवान परशुराम का किया अभिषेक


नगर रोड स्थित ब्राहृमण धर्मशाला पर हवन व अभिषेक कार्यक्रम

नदबई।अक्षय तृतीया पर नगर रोड स्थित ब्राहृमण धर्मशाला पर ब्राहृमण समाज की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विधिवत पूजा-अर्चना के बीच भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया। वही, हवन में आहूति देते हुए, विश्व के कल्याण की कामना की गई। बाद में तहसील अध्यक्ष लखन लाल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक दौरान २५ मई को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। इससे पहले बैठक में समाज की एकजुटता को लेकर चर्चा करते हुए समाज की कुरीतियों को दूर करने व समाज की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश बौहरा, पूर्व अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, अजय कटारा, डॉं हिमांशु कटारा, प्रशान्त उपाध्याय,महामंत्री मदनमोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, युवा अध्यक्ष उपदेश कटारा, कार्यकारी अध्यक्ष हरीमोहन गौतम, भगवत उपाध्याय, त्रिलोक शास्त्री, यादवचंद लवानिया, डॉं सतीश पालीवाल, रघुवर दयाल उपाध्याय, श्यामसुन्दर सिरसई, गिरधारी लवानिया, ओमवती लवानिया, नन्दकिशोर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now