भगवान परशुराम शोभायात्रा का पूर्व सांसद पंडित राम किशन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Support us By Sharing

भगवान परशुराम शोभायात्रा का पूर्व सांसद पंडित राम किशन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कस्बे के मुख्य बाजार में शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत सम्मान

भगवान परशुराम के जयघोष लगाते सीताराम मंदुिर शुरू हुई यह शोभायात्रा

कुम्हेर।भगवान परशुराम जयंती पर श्री ब्राह्मण महासभा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को पूर्व सांसद पंडित राम किशन के मुख्य अतिथि में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भगवान परशुराम के जयघोष लगाते सीताराम मंदुिर शुरू हुई यह शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो से निकली तथा धनवाड़ा चौराहा जैन मंदिर पर में आकर समाप्त हुई ।शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी प्रदर्शित की गई। कस्बे से निकली इस शोभायात्रा का मुख्य बाजार में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व शहर के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया तथा जगह-जगह ठंडे मीठे जल सहित लंगर भी लगाए गए। शोभायात्रा में झांकियां सजाई गईं व बैंड-बाजों की मधुर धुन के साथ निकाली गई शोभायात्रा के आगे-आगे घुड़सवार हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। ब्राह्मण महासभा समिति के अध्यक्ष रोशनलाल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आज सुबह श्री रामायण पाठ जी शुरू करवाए गए है। शोभा यात्रा के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्राहमण समाज के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, मंत्री होतीलाल सिरसई का चांदी का मुकुट बांधकर तथा भगवान परशुराम का दुपट्टा और फैटा बांधकरपहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस मौके पर पंडित राम किशन शर्मा, पीसीसी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रकाश कटारा,डॉ महेश शर्मा, जिला विप्र बोर्ड सुनील पाराशर, शिशुपाल लवानिया, ब्रह्मानंद दाढ़ी वाले, कौशलेष शर्मा, अशोक उपाध्याय, देवों पाराशर, मदन मोहन शर्मा, उप चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा, राजेश शुक्ला, बंटूकेदार तिवारी , नरेंद्र लवानिया, हेमू पाउआ, संयोजक रामलाल शर्मा, गोपाल लवानिया, द्वारका प्रसाद, रमेश चंद लवानिया डीग, श्रीनाथ शर्मा कामा, किशन लाल शर्मा हैलक, ललित डीग, श्रीराम कटारा का ब्राह्मण समाज समिति कुम्हेर द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर तथा दुपट्टा भेंट कर स्वागत सम्मान किया.

P.D. Sharma


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!