गंगापुर सिटी, 4 मई |पंकज शर्मा। ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को निकाली गई भगवान परशुराम शोभा यात्रा का कचहरी रोड पर अग्रवाल समाज समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, समाज समिति अध्यक्ष घनश्याम दास बजाज, उदेई मोड़ क्षेत्र अध्यक्ष दुर्लभ गोयल, मिर्जापुर क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मी महोली, कर्मचारी विकास परिषद अध्यक्ष राधामोहन गोयल, महिला मंडल अध्यक्ष पदमा अग्रवाल, महिला जिला महामंत्री रेनू आर्य, गोपाल लाल सेवा, वेद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री मंगती लाल, मोहनलाल कुनकटा गौरव मंगल, मोहनलाल ठेकेदार, बाबूलाल व्याख्याता, गोपाल बैराड़ा, राजेंद्र एसटीडी, बाबूलाल कुनकटा आदि समाज के लोगों द्वारा शोभा यात्रा का फूल वर्षाकर शोभा यात्रा संयोजक डॉ, अनुज शर्मा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शोभा यात्रा में शामिल सभी ब्राह्मण बंधुओं का ठंडाई पिलाकर स्वागत किया।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।