कुशलगढ में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

कुशलगढ|अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नीलकंठ महादेव मंदिर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने पहले पूजन अर्चन किया। भगवान परशुरामजी की आरती की गई। उसके पश्चात नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से परशुराम भगवान के जयकारों के साथ शोभायात्रा का प्रारंभ किया गया जो सरदार पटेल मार्ग,गांधी चौक,रामजी मंदिर,बिहारी मंदिर,गणेश अंबिका मंदिर,नहेरू मार्ग,सरदार पटेल मार्ग,बस स्टेंड रतलाम रोड से वापस नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पहुंचे जहा पर शोभायात्रा का समापन किया गया। महिलाओं ने जगह जगह पर गरबा नृत्य किया। महिलाये लाल साड़ी और पुरुष वर्ग कुर्ता पायजामा और पीतांबर परिधान पहने हुए थे।शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह पर स्वागत किया गया। उद्योगपति मुकेश अग्रवाल और अशोक अग्रवाल द्वारा ठंडा शेरडी का रसपान कराया गया।कुशलगढ के अलावा आसपास के गांव से विप्रजन शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। राष्टीय स्वयं संघ के कैलाश राव,मुकेश अग्रवाल,नंद मेडिकल वाले बैरागी,भरत कुमावत, ललित गोलेछा और कालुसिंह देवदा ने गणेश मंदिर पर शोभायात्रा के दरम्यान पुष्प वर्षा कर भगवान परशुरामजी को पुष्प माला पहनाई। भगवान परशुराम ने ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर जनकल्याण के लिए कार्य किए। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। हमें अपने ऋषियों पर गर्व है। उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज हमेशा समाज की भलाई के लिए त्याग करता रहा है। हमें अपने गौरवशाली इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान ब्राह्मण समाज के कई समाजजन मौजूद रहे।

Support us By Sharing
error: Content is protected !!