भगवान परशुराम की विशाल शोभा यात्रा एवं कलशयात्रा आयोजित


लालसोट 5 मई। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा भगवान परशुराम की विशाल शोभा यात्रा एवं कलशयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों समाज बंधुओं के साथ 501 महिलाओं ने मंगल कलश सहित कलशयात्रा में भाग लिया।
शोभायात्रा में घोड़े, बैंड़ बाजे, के साथ ही जीवंत झांकियां भी शामिल रही। शोभायात्रा मार्ग में समाज बंधुओं ने जगह जगह शर्बत एवं ठंडा पेय पदार्थ पिलाकर और पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का स्वागत किया गया सभी समाज बंधु पहले शोभायात्रा में शामिल रहे फिर ही उन्होंने अपने अपने प्रतिष्ठान खोले।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, ब्राह्मण महासंघ प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1डी के प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवारी, सियाराम शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, अशोक उपाध्याय, प्रेमस्वरूप लामड़ा, शंभू पुरोहित, दीपक पटेल पूर्व सरपंच डिडवाना, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1डी के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर हेमंत शर्मा गंगापुर, दिनेश मिश्र, सुनील चतुर्वेदी, लक्ष्मण शर्मा मनोहरका, राकेश शर्मा, नीरज जोशी(वीर), अभिनव जैमिनी, दिनेश वैष्णव, राजेन्द्र पुराका, गिर्राज सेडुलाई, सीताराम पुरोहित, अभिषेक टोरड़ा, रामप्रसाद शर्मा बुर्जा, सहित हजारों समाज बंधु उपस्थित रहे।
इस मौके पर सर्राफा संघ के अध्यक्ष श्याम सोनी, विप्र फाउंडेशन, ब्राह्मण महासंघ, ढ़ंढवाला स्वीट्स, रड़बा परिवार, चिकित्सा कार्मिक लालसोट सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now