मुख्यमंत्री पिता सहित हरियाणा ब्राहृमण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल
शोभायात्रा का मुख्य बाजार में जगह-जगह स्वागत, आदर्श विद्यालय में अभिनंदन समारोह
नदबई ब्राहृमण समाज की ओर से रविवार को बैण्ड-बाजे के बीच भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नदबई रेलवे स्टेशन पर उपस्थित अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। बाद में बैण्ड-बाजे के बीच सिंधी तिराहा, मुख्य बाजार, नगर तिराहा होते हुए नगर रोड स्थित ब्राहृमण धर्मशाला पर शोभायात्रा पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्वालुओं को प्रसादी वितरित की गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती सहित आधा दर्जन से अधिक भव्य झांकी शामिल हुई तो दूसरी ओर शोभायात्रा में महिलाएं कलश धारण करती व युवा, जयघोष के बीच भक्ति धुन पर थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।

इससे पहले रेलवे स्टेशन समीप आदर्श विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशनलाल शर्मा, हरियाणा ब्राहृमण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरधीचंद शर्मा, सेवा निवृत आईएएस सूरजभान जैमन, पूर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नगर ब्रह्मानंद दाढ़ी वाला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, भाजपा नेता गिरधारी तिवाडी, पीसीसी महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, गृह राज्यमंत्री सचिव त्रिवेदी गौतम सहित अन्य अतिथियों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। वही, गुटबाजी को नजर अंदाज कर एकजुटता का संकल्प लिया। बाद में बैण्ड-बाजे के बीच मुख्य बाजार में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में ब्राहृमण समाज अध्यक्ष लखन पाठक, पूर्व अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश बौहरा, ब्राहृमण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कटारा, डॉं हिमांशु कटारा, पूर्व महामंत्री त्रिलोकचंद शास्त्री, पीसीसी सचिव प्रशान्त उपाध्याय, ब्राह्मण समाज उपाध्यक्ष सुशील उर्फ हंडू अटारी, कार्यकारी अध्यक्ष हरिमोहन गौतम, युवा अध्यक्ष डॉँ उपदेश कटारा, महामंत्री मदनमोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष रोहित उपाध्याय, कांग्रेस अध्यक्ष हरस्वरूप सरपंच, डॉँ राहुल कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार पीडी शर्मा, फर्स्ट इंडिया के संभाग हेड रवि कटरा, सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
