26 मई को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा


बैठक में परशुराम शोभायात्रा को लेकर चर्चा, 10 मई कलश यात्रा व अभिषेक कार्यक्रम

नदबई, 16 अप्रेल।यहां ब्राहृमण धर्मशाला में तहसील अध्यक्ष अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में ब्राहृमण समाज कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर चर्चा करते दिलीप होंडा को यात्रा संयोजक नियुक्त किया। बाद में भगवान परशुराम के 10 अप्रेल को अक्षय तृतीया पर कलश यात्रा व जलाभिषेक व 26 मई को बैण्ड-बाजे के बीच भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगदीश बौहरा, महामंत्री त्रिलोक शास्त्री, अजय कटारा, दुलीचंद लवानिया, मदन मोहन शर्मा, भगवत उपाध्याय, नन्दकिशोर उपाध्याय, तारा लवानिया, दिलीप बहरामदा,राजेश खेडी,रोहित उपाध्याय, यादवचंद लवानिया, नत्थी लवानिया,हरिमोहन गौतम आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now