कुशलगढ़| मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन रामनवमी का पर्व आज यहां भी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। मुख्य समारोह सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर से लगे हुए राम मंदिर में हुआ। जहां दोपहर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात में मंदिर पर आकर्षक विद्युत की गई। सुबह पुजारी पं.अमन शर्मा,विकास शर्मा ,मनीष नीमा,राकेश बैरागी ने राम दरबार का अभिषेक करने के बाद आकर्षक श्रृंगार किया। दोपहर में जन्मदिन पर महाआरती के बाद प्रसादी बांटी गई। कुशलगढ़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। घर और मंदिरों में भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रामनवमी पर्व को लेकर कई जगहों पर ध्वजा लहराया गया। वहीं भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। मान्यताओं के अनुसार असुरों के राजा रावण को संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सातवां अवतार लिया था। चैत्र मास की नवमीं को अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म दिवस को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा है। रामनवमी के अवसर पर श्री अखंड सनातन मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। मंदिरों में लहर-लहर लहराई रे ध्वजा बजरंगबली की.., कभी राम बनके, कभी श्याम बनके.. आदि गीत गूंजते रहे। इस दौरान राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,संरक्षक कैलाश राव,हरेंद्र पाठक,अजय निगम,नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा जोशी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया,कमलेश टेलर,आशीष नीमा,मुकेश नीमा,सुरेश टेलर,अजय निगम,हेमेंद्र पंड्या, हरिश्चंद्र जानी, भरत कुमावत,नितिन सोलंकी,नितेश बैरागी,सुधीर सुवार्णकार,अजय जोशी,सुनील जोशी,अश्विन त्रिवेदी,रोनक टेलर,राहुल पंड्या,कृष्णकांत पंड्या,प्रवीण त्रिवेदी,राघवेश चरपोटा सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद थे।