भगवान शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से होगा आयोजित


भगवान शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से होगा आयोजित

भगवान शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से होगा आयोजित, 63 वर्ष के बाद कामां में दोहराया जाएगा इतिहास

कामां।रामबाबू दीक्षित। पाषाण से भगवान बनाने की महत्वपूर्ण क्रियाओं का जीवन्त मंचन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में जैनाचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में जैन समाज द्वारा 28 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में अनेको अतिथियों का आगमन होगा। गर्भ जन्म तप ज्ञान मोक्ष कल्याणको पर विशेष आयोजन सम्पन्न होंगे। वहीं गोकुल चन्द्रमा जी मन्दिर के गोस्वामी बल्लभाचार्य महाराज को निमंत्रण पत्र दिया।
महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि समाधिस्थ प्रथम गणिनी आर्यिका विजयमती माता की जन्मभूमि पर 63 वर्षो के बाद यह भव्य आयोजन हो रहा है। वर्ष 1961 में पंचायत समिति के परिसर में जहां टीले थे को समतल कराकर पंचकल्याणक कराया गया तो बाहर से पधारे लोगो ने टेंट से बने अस्थाई घरो में निवास किया था। गजराज पर भव्य शोभा यात्रा एवं हवाई जहाज से पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण रही।
हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षाः-पंचकल्याणक मौसम में 1 मार्च को जन्म कल्याणक पर संपूर्ण कामां में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। वही 28 फरवरी को घट यात्रा के दौरान पैराशूट से भी पुष्प वर्षा की जाएगी। 29 फरवरी की रात्रि को केरल के मैजिशियन विल्सन द्वारा जादू की विशेष प्रस्तुति होगी। वही 2 मार्च को रात्रि में विराट आध्यात्मिक व हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में 3 मार्च की रात्रि को अंतर्राष्ट्रीय जैन विक्की डी पारेख मुम्बई के द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा
जन्मकल्याणक पर निकलेगी विशाल शोभायात्राः-महोत्सव समिति के प्रचार प्रभारी रवि जैन के अनुसार एक मार्च को कस्बे में कोट ऊपर स्थित कार्यक्रम स्थल से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। कस्बे वासियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में हाथियों पर विराजमान इंद्र,गुड़गांव की बग्गियां,बड़ौत की झांकियां, उदयपुर सहारनपुर मवाना के बेंड सहित जयपुर का महिला बेंड आकर्षण रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now