भगवान श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
सवाई माधोपुर 18 अक्टूबर। विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल मानटाउन के तत्वावधान में नवरात्रि के तीसरे दिन आदर्श रामलीला मंडल मथुरा द्वारा रामलीला का मंचन किया गया।
मंडल के मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि रामलीला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरतलाल मथुरिया, संतोष मथुरिया रहे। रामलीला के तीसरे दिन रावण बाणासुर संवाद, जनक संवाद, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया, मंचन के दौरान जनकपुरी में मालिन की हंसी ठिठोली के मंचन ने दर्शकों को ठहाके लगाकर हंसाया, भगवान श्रीराम ने जैसे ही भगवान शिव के धनुष को तोड़ा, वहां उपस्थित दर्शकों और मातृशक्ति ने भगवान श्रीराम के जयकारों से पंडाल को गुंजायमान कर दिया। जिसके अंतर्गत भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुआ संवाद दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा और दर्शक गण देर रात तक पंडाल में डटे रहे। बुधवार शाम को भगवान श्रीराम के विवाह, केकई मंथरा संवाद और राजा दशरथ की प्रतिज्ञा का मंचन किया गया। जिसमें सभी समिति सदस्यों ने भगवान श्रीराम की भव्य बारात की तैयारियां पूर्ण की, इस दौरान मंडल अध्यक्ष लालचंद गौत्तम, संयोजक मुरारी लाल मित्तल, मोहनलाल कौशिक, मंडल महामंत्री गणेश मंदिर ट्रस्ट प्रधान सेवक हिमांशु गौत्तम, मुलसिंह राजावत, विजेन्द्र सिंह राजावत, हरिबाबु जीनगर, हरिशंकर सुवालका, श्रीराम शर्मा, सोनू आटुण, मुकेश योगी, दिनेेश मीणा आदि उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।