भगवान श्रीराम ने लिया अवतार और किया अहिल्या उद्धार
सवाई माधोपुर 17 अक्टूबर। सवाई माधोपुर बजरिया से विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल मानटाउन के तत्वावधान में नवरात्रि के दुसरे दिन आदर्श रामलीला मंडल मथुरा द्वारा रामलीला का मंचन किा गया।
मंडल के मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि रामलीला के दुसरे दिन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष और खुशियां प्राॅपर्टीज के चैयरमेन रघुवीर सिंह राजावत रहे। मंडल सदस्यों द्वारा अतिथि का माला और दुपट्टा पहनाकर भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया। रामलीला के दुसरे दिन श्रीराम जन्म, ताङका वध, अहिल्या का उद्धार और गंगा मां की महिमा की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लालचंद गौत्तम, संयोजक मुरारी लाल मित्तल, मोहनलाल कौशिक, मंडल महामंत्री गणेश मंदिर ट्रस्ट प्रधान सेवक हिमांशु गौत्तम, मुलसिंह राजावत, विजेन्द्र सिंह राजावत, हरिबाबु जीनगर, हरिशंकर सुवालका, श्रीराम शर्मा, सोनू आटुण, मुकेश योगी, दिनेेश मीणा आदि उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।