हर वर्ष नगर परिषद डीग द्वारा आयोजित होता है होरंगा महोत्सव
डीग। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को डीग शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के सामने नगर परिषद द्वारा आयोजित होरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने होली के पद गायनों का भरपूर आनंद लिया।
जहां लक्ष्मण मंदिर चौक पर ग्रामीण क्षेत्रों से आई बंम पार्टियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।जहां भूड़ा गेट स्थित सेढ़ शीतला माता पर सुबह 2 बजे से ही शहर की महिलाओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और घरों पर बनाये गये ठन्डे पकवान का भोग लगाया गया।वहीं होरंगा महोत्सव में सुरुक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की चांक चौबंद इंतजाम रहे। Dysp सीता राम बैरवा इस्पेक्टर रामनरेश मीणा सब इस्पेक्टर अमर सिंह ने जगह जगह पर पुलिस की व्यवस्था देखी
लठामार होली का हुआ आयोजन – कार्यक्रम के दौरान तेली पाड़ा मौहल्ला से निकली लठमार होली एवं राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर तेली पाड़ा मौहल्ला की हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेम की लाठियां बरसाई।होरंगा महोत्सव के दौरान आज बिरज में होली रे रसिया, मैं तो मर जाऊंगी गोपाल मुझ पर नजर मत डारे,आ जइयों श्याम पनघट पे आदि रसियाओं के बीच गुलाल से होली खेली गई।
लक्ष्मण मंदिर पर होली गायन का हुआ आयोजन – होरंगा महोत्सव के दौरान ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर के नेतृत्व में होली के पद गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां पानी भरबे कू में ना जायूंगी भरतार होली के पद गायन किये।