बच्चों, मानसिक रोगियों और जरूरतमंदों तक विधिक सेवाओं की पहुंच पर हुई चर्चा, डॉन व आशा यूनिट के साथ कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम
सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को एडीआर सेंटर सवाई माधोपुर में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) एवं लीगल सर्विस यूनिट मनोन्याय (एलएसयूएम) के सदस्यों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम ने एलएसयूसी एवं एलएसयूएम यूनिट के सदस्यों को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली और कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों, जरूरतमंद व्यक्तियों और मानसिक बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों तक विधिक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया और यूनिट की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही लाभार्थी केंद्रित विधिक सेवाएं सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए गठित डॉन यूनिट के कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम तथा बाल विवाह रोकथाम के लिए गठित आशा यूनिट के सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की गई।
बच्चों से जुड़े मामलों और बाल विवाह पर दी जानकारी
विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश वर्मा ने बच्चों से संबंधित प्रकरणों में की जाने वाली कार्रवाई तथा बच्चों को उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी।
बाल विवाह निषेध अधिकारी एवं एसडीएम मांगीलाल ने बाल विवाह के मामलों में सजा के प्रावधान और ऐसे मामलों में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी।
वहीं मानव तस्करी विरोधी यूनिट के एएसआई सैयद अंसार अली ने मानव तस्करी से बचाव के उपायों और मानव तस्करी के मामलों में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्रदान की।
चाइल्ड हेल्पलाइन और नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सुपरवाइजर मीना कुमारी ने गुमशुदा बच्चों और बाल विवाह से जुड़े मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी।
ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सिंधु शर्मा ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाली हानियों और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा थीम सॉन्ग भी चलाया गया। उपस्थित सदस्यों को नालसा की कार्यप्रणाली और नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक विमलेश कुमार, परिवीक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक संतोष मीना, अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कालूराम बैरवा, श्रम विभाग के इंस्पेक्टर राहुल सपलानिया, जिला परिषद से अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी रामराज मीना, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नवलकिशोर मीना सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा चेतना दिव्यांग विद्यालय से जितेश शर्मा एवं रोहित कुमार, यश दिव्यांग सेवा संस्थान से कांशीराम प्रजापत, त्रिनेत्र बालगृह से हरीश उपाध्याय, वनस्टॉप सेंटर से विजयलक्ष्मी गौतम और संकल्प विशेष विद्यालय से जयप्रकाश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े सदस्य भी रहे शामिल
कार्यक्रम में चीफ एलएडीसी राधेश्याम जोगी, डिप्टी एलएडीसी वीरेन्द्र कुमार वर्मा, पैनल अधिवक्ता जूली खण्डेलवाल, चिरंजीलाल बैरवा, मुकेश बंसल, नन्दकिशोर बैरवा एवं हनुमान प्रसाद गुर्जर मौजूद रहे।
इसके साथ ही अधिकार मित्र सुनिता जोनवाल, मुकेश कुमार शर्मा, धनराज मीना, मगनलाल मीना, गिर्राज रैगर और बुनियाद अली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम एवं बैठक में तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी, खंडार, बौंली, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा के पैनल अधिवक्ता और अधिकार मित्र भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।