शरद पूर्णिमा पर सीताराम मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी पदयात्रा, चैनपुर बालाजी पर भजन संध्या और खीर प्रसादी का होगा वितरण
गंगापुर सिटी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां कैला देवी संस्थान के तत्वावधान में मां कैला देवी की निशुल्क पदयात्रा 25 अक्टूबर, रविवार को निकाली जाएगी। पदयात्रा पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए कैला देवी पहुंचेंगे। पदयात्रा मार्ग में भजन संध्या, खीर प्रसादी वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
सालोदा, कुड़गांव और चैनपुर बालाजी होते हुए निकलेगी पदयात्रा
संस्थान के महामंत्री रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि पदयात्रा सीताराम मंदिर से रवाना होकर सालोदा, दूध की डेयरी, कुड़गांव, चैनपुर बालाजी और ग्राम घुड़ाकर होते हुए खौहरी माता के दर्शन करेगी। इसके बाद श्रद्धालु कैला देवी पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे।
यात्रा मार्ग में चैनपुर बालाजी पर भजन संध्या आयोजित की जाएगी। वहीं बिजलीघर के पास श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसादी वितरण की व्यवस्था रहेगी।
कैला देवी में सुबह 7:30 बजे होगा विशाल भंडारा
संस्थान की ओर से बताया गया कि कैला माता के दर्शन के बाद सुबह 7:30 बजे बड़ी धर्मशाला, कैला देवी में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों और प्रसादी की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
संस्थान ने माता रानी के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर दर्शन करने और धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
पदयात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार रात 8 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में संस्थान की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता तंबोली ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल सोनी, पार्षद विजय गोयल और राजेंद्र वैष्णव को पदयात्रा संयोजक बनाया गया। वहीं राहुल बजाज को भी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए सौंपी जिम्मेदारी
बैठक में पदयात्रा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। इनमें भंडारा व्यवस्था, टेंट, माइक-लाइट, वाहन, रथ एवं ध्वजा तथा खीर प्रसादी वितरण की व्यवस्थाएं शामिल हैं।
बैठक में सुरेश चंद्र गुप्ता, गोपाल शर्मा, वेद प्रकाश मंगल, विजय गुप्ता, अशोक मंगल, महेश गुप्ता, नवल बैंक वाले, महादेव प्रसाद, राजेश जिंदल, वासुदेव शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, मदन मोहन, लक्ष्मण गुप्ता, दिनेश चंद्र, केशव गुप्ता, पवन अग्रवाल, राकेश मंगल, दिनेश रीडर, विनोद खंडेलवाल, महेश चंद और वेद मित्तल सहित संस्थान के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।