नदबई में मॉं का रिश्ता शर्मसार-जिला चिकित्सालय के डस्टबिन में मिला चार माह का भ्रूणा


डस्टबिन में मृत भ्रूण मिलने पर चिकित्सा विभाग में हड़कंप, पुलिस ने की मौके पर जांच पड़ताल

नदबई में मॉं का रिश्ता शर्मसार होता नजर आया। जब, सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई दौरान सफाईकर्मी को डस्टबिन में करीब चार माह का भ्रूण मिला। डस्टबिन में भ्रूण मिलने की सूचना पर चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल करते हुए भ्रूण को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से भ्रूण के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो सुबह करीब 7.30 बजे सफाईकर्मी संदीप, महिला वार्ड की सफाई कर रहा। इसी दौरान सफाईकर्मी को महिला वार्ड के डस्टबिन में चार माह का भू्रण मिला। सफाईकर्मी को भ्रूण मिलने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जांच पडताल करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच पडताल करने का प्रयास किया। लेकिन, चिकित्सालय परिसर में लगे सीसीटीवी खराब होने से पुलिस को सफलता नही मिल सकी। बाद में पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराते हुए नगर पालिका प्रशासन को सुपुर्द किया। मामलें में लखनपुर निवासी चिकित्साकर्मी रविन्द्र सिंह ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now