सवाई माधोपुर 5 जुलाई। मंदिर मदन मोहन ट्रस्ट कुमावत समाज सवाई माधोपुर के तत्वाधान में भगवान मदनमोहन की 26 वीं रथयात्रा व प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन 4 जुलाई को धूमधाम से किया गया।
ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोरधन जूनवाल ने बताया कि रथयात्रा कार्यक्रम में सामाजिक अतिथियों के रूप में कुमावत क्षत्रिय युवाशक्ति के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम साबलिया, बूंदी जिलाध्यक्ष रामबाबू खंडारिया, महामंत्री गिर्राज मसेला, जिला प्रभारी गिर्राज सिन्धु, कुमावत धर्मशाला चौथ का बरवाड़ा अध्यक्ष बाबूलाल भोरोदिया, पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल उदयवाल, मंत्री गिर्राज भातरा व कैलाश भोरोदिया की गरिमामय उपस्थिति रही।
रथ में विराजित भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 के प्रतिभावान विद्यार्थियों को माला व उपरणा पहनाकर तथा शील्ड, सम्मान पत्र, गिफ्ट एवं नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। दो दिवसीय कार्यक्रमों में 3 जुलाई को मंदिर में शानदार जागरण हुआ। जिसमें भजन गायकों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। 4 जुलाई को आध्यात्मिक वातावरण में रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गाे से होकर रामद्वारा के पास रघुनाथ मंदिर पहुंची। जहां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम समापन पर ट्रस्ट अध्यक्ष तेज कुमार नागा ने सभी सामाजिक अतिथियों, समाज के सभी महिला पुरूषों एवं कर्मठ युवा टीम का ट्रस्ट की ओर से साधुवाद ज्ञापित किया गया।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।