प्रयागराज में परिवार सहित पवित्र स्नान का सौभाग्य – प्रह्लाद जोशी
महाकुंभ नगर।केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने परिवार सहित महाकुंभ 2025 में भाग लिया और संगम में पवित्र स्नान का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने इसे अपने जीवन का अत्यंत दैविक और अलौकिक क्षण बताते हुए कहा कि महाकुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जहां करोड़ों श्रद्धालु सनातन धर्म की परंपराओं का पालन करते हुए पवित्र स्नान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक उत्सव में भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की विशालता और हिंदू समाज की एकता का प्रतीक है। यहाँ आकर मैंने स्वयं इस आध्यात्मिक शक्ति को अनुभव किया है।प्रह्लाद जोशी ने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म की जीवंत परंपरा और उसकी अखंडता का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए भव्य आयोजन और बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन की अभूतपूर्व व्यवस्था से यह आयोजन दुनिया के सबसे सुव्यवस्थित धार्मिक आयोजनों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हर दिन लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। सनातन धर्म के खिलाफ तमाम दुष्प्रचारों के बावजूद, यह विराट समागम यह साबित करता है कि हिंदू संस्कृति की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि कोई भी इसे हिला नहीं सकता। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक शक्ति का जीवंत उदाहरण है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।