डीग|भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सकल जैन साहब द्वारा कामां गेट स्थित जैन मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें भगवान महावीर की झांकी के साथ साथ अन्य झाकियां शामिल रही। शोभायात्रा का विभिन्न समाज संगठनों ने स्वागत सत्कार किया। अग्रवाल समाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा शहर मंडल तथा ब्राह्मण समाज डीग ने अलग अलग स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ब्राह्मण समाज डीग ने अध्यक्ष रमेश लवानियाँ के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के महामंत्री मनोहर लाल शर्मा, रमाकांत एडवोकेट, रमेश शर्मा मेजर, महेश शर्मा, गंगाराम लवानियाँ, नवलकिशोर गॉड, रमाकांत नाहरोली, राजेश एडवोकेट, लोकेश शर्मा,खग़्गू पंडित,सचिन लड्डू, कपिल, जीतू पाराशर, हर्ष तिवारी, शिवम् उपाध्याय, नरेंद्र पाराशर, प्रिंस, नेत्रपाल मुद्गल अकाउंटेंट, शुभम पंडित छोटू मसारी वाले गोविंद भोली, नीरज पंडित,दीपक बाबूजी, श्याम शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, गिर्राज तम्बाकू वाले, भारतेंदु लवानिया,श्यामू पचौरी, राहुल लवानियाँ पार्षद सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ो व्यक्तियों ने भगवान महावीर जी की शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा तथा ठंडा पेय पदार्थ वितरण करके की। इस अवसर पर जैन समाज, डीग के अध्यक्ष गोपाल जैन जी ने कहा कि इस प्रकार शोभायात्राओं का स्वागत सम्मान अन्य समाजों द्वारा किया जाता है उससे सामाजिक समरसता बढ़ती है।