महेश चंद जिंदल साबौरा अध्यक्ष निर्वाचित


व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न

 संरक्षक चुरामन सिंह की देखरेख में हुआ चुनाव

 नदबई| कृषि उपज मंडी समिति में व्यापार मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव मंडल के संरक्षक चूरामन सिंह के देख रेख

में हुआ। जिसमें साबौरा वाले महेश जिन्दल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंडल के संरक्षक चूरामनसिंह ने बताया कि व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्वक निर्विरोध संपन्न हो गया। चुनाव में कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर महेश चंद जिंदल, महामंत्री राजेश फोजदार, मंत्री पद पर वीरी सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर महावीर अग्रवाल निर्वाचित हुए। यह सभी निविरोध चुने गए। नई कार्यकारिणी के हुए चुनाव के समय नाहर सिंह कैलुरी,प्रकाश चंद गर्ग, रामदयाल सरपंच,महेश गोयल,ललित मंगल,अशोक बंसल,शिवदयाल गोयल आदि मौजूद रहे इन सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री मंत्री कोषाध्याय आदि का स्वागत किया।


यह भी पढ़ें :  रणथम्भौर टाईगर बाल मेले का आयोजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now