कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। बड़ोदिया दिगंबर जैन युवा परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें बड़ोदिया के महेश दोसी को जिला उपाध्यक्ष और वरुण खोडणिया को जिला महामंत्री बनाया गया।नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन की स्वीकृति और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष मेहता की अनुशंसा पर हुई। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अभिनंदन जैन ने कार्यकारिणी की घोषणा की। महेश दोसी जीवदया में पशु पक्षियों के लिए भोजन व इलाज संबंधी सेवा देने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वरुण खोडणिया साधु सेवा के कार्यों में साधु-संतों के नगर प्रवेश व विहार जैसे कार्य में अग्रणी रहे हैं। दोनों युवाओं से कहा गया कि वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अन्य युवाओं को भी जोड़ें। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर दोनों को समाजजनों ने बधाई दी। साथ ही हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।