महेश मित्र मंडल भीलवाड़ा ने नौगांव सांवरिया सेठ मंदिर मे मनाया फागोत्सव


फाग के भजनों पर महिलाओं सहित पुरूष सदस्यो ने किया जमकर नृत्य

भीलवाडा। महेश मित्र मंडल भीलवाड़ा द्वारा होली पर्व को लेकर सपरिवार सामुहिक नौगांव सांवरिया सेठ मंदिर मे फागोत्सव मनाया गया। जिसमे महिलाओं सहित पुरूष सदस्यो ने भी आज बिरज में होली रे रसिया, रंग मत डाले रे सांवरिया सहित कई फाग के भजनों पर जमकर नृत्य किया। बरसाने की तर्ज पर फूलों और गुलाल की होली खेली गई। रंग बिरंगी गुलाल से वातावरण सरोबार रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अरविंद नरानीवाल, अभिषेक सोमानी, महावीर लढ़ा राजेश झंवर, दीपक गंडोदिया, राजेंद्र पोरवाल, दिनेश कोगटा, राजेश बियानी, राजेश कास्ट, संदीप काबरा, राजेन्द्र कालिया, रामराय गट्टायानी, अनिल भंडारी राम किशन पोरवाल सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।अंत मे मंडल की ओर से गोशाला में गायो को लावसी खिलाई गई।


यह भी पढ़ें :  माय भारत युवाओं ने किया संस्कार स्वच्छता एवं स्वभाव स्वच्छता से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now