महेश साबौरा बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष


भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापार मंडल ने किया नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष साबौरा का स्वागत

नदबई| भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी बंसल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर महेश चंद जिंदल साबौरा वाले नदबई को नियुक्त किया है। नवनियुक्त भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष साबौरा का भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापार मंडल ने माला,फैंटा व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहीं नवनियुक्त भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जिंदल साबौरा ने भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज व जिला संरक्षक कृष्ण मुरारी बंसल का एवं विधायक जगत सिंह का आभार प्रकट किया।


यह भी पढ़ें :  सम्मेलन में मुख्य सचेतक गर्ग का किया अभिनन्दन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now