महिला मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट


महिला मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

सवाई माधोपुर 19 नवम्बर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है।
भाजपा महिला जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि महिला मोर्चा की टीम ने केशव नगर राजनगर अरिहंत कॉलोनी पटेल नगर आदर्श नगर सूर्य नगर आदि कॉलोनी में जनसंपर्क किया एवं भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर महिमा शर्मा, जिला महामंत्री सीमा गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमन कंवर, कनकलता गौतम, माया गोयल, श्वेता सरस्वत, पिंकी गोयल, संतोष जैन, मीना जैन, सावित्री शर्मा, अलका शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रही।


यह भी पढ़ें :  Bharatpur : शंकुतला का 5 योजनाओं में हुआ पंजीयन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now