महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हरियाणा चुनाव प्रवास पर


सवाई माधोपुर 26 सितम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी की अनुशंसा पर हरियाणा चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान सतीश पूनिया के निर्देशानुसार राजस्थान से हरियाणा चुनाव के लिए प्रवासी प्रभारी बनाकर बहनों को भेजा गया है।
इसके तहत स.मा. भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा को हरियाणा चुनाव में यमुनानगर विधानसभा का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। आशा शर्मा ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में राजस्थान की दो बहनों को चुनाव प्रचार प्रसार के लिए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। आशा शर्मा के साथ अलवर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता सैनी को नियुक्त किया गया है जो वहां महिला मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव प्रचार प्रसार कर रही हैं। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा को वहां 15 दिन के संगठन आत्मक प्रवास के लिए नियुक्त किया गया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now