राजसमंद 9 अप्रैल। चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने कहा कि मानव सेवा और मानव कल्याण ही सबसे बड़ा धर्म हैं, हम सत्य के मार्ग पर चलते हुए जो उचित हो वही करें।
उन्होने कहा कि देश को भाजपा जैसे दल और नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की सख्त आवश्यकता है। भाजपा ही एक ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी है जो गांव, गरीब और राष्ट्र की सुरक्षा बेहतर तरीके से कर सकती है। महिला मेवाड़ ने मेड़ता, डेगाना और ब्यावर में सघन जनसंपर्क के बाद मंगलवार को प्रातः 9 बजे से राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की भीम विधानसभा की पंचायत बोरवा, लगेत खेड़ा, सारोठ और बिलियावास में जनसम्पर्क किया। डूंगर खेड़ा, शेखावास, बार, जैतगढ़, अजीतगढ़, समेलिया और कालादेह पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। जनसंपर्क के दौरान सभी पार्टी जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।