गौसेवा, पौधारोपण, मंदिर दर्शन और जनसंपर्क के बीच दिनभर शुभकामनाओं का सिलसिला, भाजपा नेताओं ने भी दी बधाई।
गंगापुर सिटी। धनेश शर्मा।भाजपा सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष एवं गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने गुरुवार को अपना जन्मदिवस सेवा, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के साथ सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आमजन ने भाग लेकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौसेवा से हुई दिन की शुरुआत
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि मानसिंह गुर्जर ने प्रातः 7:30 बजे नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला पहुंचकर गोमाता की सेवा की और प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रातः 7:45 बजे उन्होंने कुशाललेक पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान भी किया।
खाटूश्याम मंदिर में किए दर्शन-पूजन
गौसेवा और पौधारोपण के बाद मानसिंह गुर्जर ने खाटूश्याम मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इसके उपरांत उन्होंने अपने निज निवास पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं आमजन से आत्मीय मुलाकात की। जन्मदिवस के अवसर पर पूरे दिन शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
प्रदेश नेतृत्व ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंत्री अरुण चतुर्वेदी सहित भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने दूरभाष के माध्यम से मानसिंह गुर्जर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
गोवर्धन महाराज के दर्शन के लिए हुए रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:45 बजे मानसिंह गुर्जर अपने निज निवास से गोवर्धन महाराज के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान वजीरपुर, हिंडौन और महवा सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया तथा जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
गोवर्धनजी में क्षेत्र की खुशहाली की कामना
गोवर्धन पहुंचकर मानसिंह गुर्जर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास, जनकल्याण एवं प्रदेश की उन्नति की कामना की। उन्होंने समाज में सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया।
गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए कार्यक्रम
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक, अनुशासित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर विश्वास व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।