जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान का “मंथन” कार्यक्रम आयोजित


जयपुर| सवाई माधोपुर जिले के अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष श्रीमान लोकेश जैन जिला युवा इकाई जिलाध्यक्ष नितेश मोदी जिला महामंत्री डॉ गौरव मंगल एवं यश गुप्ता आदि लोग शामिल हुए

आज दिनांक 14 मार्च 2026, शनिवार को समुराई रिसॉर्ट, भांकरोटा, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान द्वारा “मंथन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुख्य अतिथि / विशिष्ट अतिथि श्री भजनलाल जी शर्मा माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री मदन जी राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान श्रीमती दिया कुमारी जी माननीय उपमुख्यमंत्री, राजस्थान श्री गौतम जी दक सहकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार मौजूद रहे

अन्य प्रमुख अतिथि के रूप में श्री दामोदर जी अग्रवाल संरक्षक, मुख्य वक्ता श्री संजय अग्रवाल (यू.यू. बैंक) स्वागत अध्यक्ष श्री सुनील जैन (अक्षत ग्रुप) – सह-स्वागत अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष

आयोजन से जुड़े पदाधिकारी घनश्याम अग्रवाल प्रदेश प्रभारी एम. के. गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता प्रदेश महामंत्री के. के. गुप्ता व. कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कालानी प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा एवं महिला इकाई मनीष गुप्ता प्रदेश युवा अध्यक्ष कैलाश गुप्ता प्रदेश युवा महामंत्री श्रीमती चारू गुप्ता प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती लीमा सेठी प्रदेश महिला महामंत्री जयपुर जिला इकाई सुरेश जैन अध्यक्ष, युवा इकाई, जयपुर जिला संजय पाण्डेयवाल महामंत्री, युवा इकाई, जयपुर जिला तरुण जैन अध्यक्ष, युवा इकाई, जयपुर जिला अंकुर जैन महामंत्री, युवा इकाई, जयपुर जिला श्रीमती सारिका जैन अध्यक्ष, महिला इकाई, जयपुर जिला श्रीमती सुमन साखरचंदानी महामंत्री, महिला इकाई, जयपुर जिला मौजूद रहे

यह भी पढ़ें :  समाज के लोगों को धर्मशाला के माध्यम से सभी सुविधाए सुलभ हो सके ऐसी कार्ययोजना हो तैयार : कैलाश कोठारी

कार्यक्रम में वैश्य समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा युवाओं की भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा की गई। प्रदेशभर से आए समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के विकास, शिक्षा, व्यापार और सामाजिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा से देश और प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाए रखने की बात कही।

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी ने भी समाज के युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री श्री गौतम दक जी ने भी समाज के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में समाज के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष मदन जी राठौड़ ने बताया कि वैश्य समाज हमेशा से देश और समाज की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति में अग्रणी रहा है। व्यापार, सेवा और परोपकार के माध्यम से इस समाज ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने किया परशुराम ज्ञानपीठ का उद्घाटन

कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, समाजसेवियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यह मंथन कार्यक्रम समाज के लिए नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now