चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साक्षी बने कई परिषदीय विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं


चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साक्षी बने कई परिषदीय विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत कई परिषदीय विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा कटरा, प्राथमिक विद्यालय बैशा आदि के छात्र-छात्राओं ने बुधवार 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा और इसरो के इस सफल अभियान के साक्षी बनें।बता दें कि 14 जुलाई को इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है, जिससे चंद्रमा की दुर्लभ तस्वीरें और जानकारी प्राप्त हो सकेगी इसरो ने ट्वीट किया ‘चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के नजदीक लाने की प्रक्रिया शुरू की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 150 किमी x 177 किमी रह गई है।’ उसने बताया कि अगली प्रक्रिया को 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिए जाने की योजना है। इसरो ने अभियान के आगे बढ़ने पर चंद्रयान-3 की कक्षा धीरे-धीरे घटानी शुरू की तथा उसे चंद्र ध्रुव के समीप लाने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया।इसरो के सूत्रों के अनुसार, अंतरिक्ष यान को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक और प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा जिसके बाद लैंडर और रोवर से युक्त ‘लैंडिंग मॉड्यूल’ आगे की प्रक्रिया के तहत ‘प्रॅपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर के ‘डीबूस्ट’ धीमे होने की प्रक्रिया से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। आज 23 अगस्त को वह दिन आ गया जिसमें चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया।यह भारत देश के लिए एक गौरव का क्षण है ऐतिहासिक क्षण है, जिसमें हर भारतीय को अपने भारतीय होने के गर्व का एहसास हो रहा होगा।सॉफ्ट लैंडिंग होते ही परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से भारत माता की जय का उद्घोष किया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया।इस अभूतपूर्व क्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षार्थी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now