हिंदू नव वर्ष पर अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित


बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष के रूप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रातकाल 5:00 बजे श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर से प्रभात फेरी प्रारंभ व नगर में भ्रमण करके खेड़ापति बालाजी पर प्रसाद वितरण कर हनुमान चालीसा का पठनकर कर विसर्जन किया गया साथ ही बस स्टैंड चौराहा सदर बाजार जगत शिरोमणि मंदिर से नगर पालिका चौराहा अंबेडकर सर्किल आदि पर राष्ट्रीय शिक्षक संघ के पुष्पेंद्र वैष्णव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आशीष राजोरा भारत विकास परिषद दिनेश सिंगल आदि के नेतृत्व में रंगोली बनाकर एक दूसरे के तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी नव संवत्सर आयोजन समिति संयोजक हेमराज दीक्षित ने बताया कि खेड़ापति बालाजी मंदिर में रात्रि समय में 7:30 बजे से सुंदरकांड का पठन होगा साथ ही सभी अपने-अपने घरों में घी के दीपक जलाकर मिष्ठान बनाकर भगवान को भोग लगाकर हिंदू वर्ष का शुभारंभ करेंगे सभी संगठनों के कार्यकर्ता अमर सिंह पुरबिया रतन लाल मीणा कमलेश जी मीणा महेश जयसवाल घनश्याम माली हरिराम माली महेंद्र गोयल दर्शील दीक्षित विष्णु जांगिड़ आशुतोष गोयल दीपक मंगल सुरेंद्र जैन मनोज भारद्वाज प्यारेलाल माली पुरुषोत्तम सोनी पीयूष राठौड़ विद्या मंदिर की बहनों ने रंगोली बनाने में पूर्ण सहयोग किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now