कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए विभिन्न समजिक संगठनों की मातृ शक्ति की बैठक सम्पन्न


कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए विभिन्न समजिक संगठनों की मातृ शक्ति की बैठक सम्पन्न

सवाई माधोपुर 20 जनवरी। विभिन्न सामाजिक संगठन एवम विचार परिवार की मातृ शक्ति की बैठक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में हुई।
मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की 21 जनवरी को आयोजित होने वाली अक्षत कलश शोभा यात्रा को दिव्य एवम भव्य बनाने के लिए मातृ शक्ति ने संकल्प लिया। बैठक में राम लला जन्मोत्सव समिति की महिला प्रमुख मनोरमा शुक्ला, गीता जेलिया एवम सुनीता गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। बैठक में समिति के मंत्री हरि प्रसाद शर्मा ने कलश यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मातृ शक्ति को अपने पड़ोस, अपने समाज एवम अपने संगठन के सभी सदस्यों को कलश यात्रा में सम्मिलित करवाने का आह्वान किया। सवाई माधोपुर शहर एवम एवं बजरिया शोभायात्रा के लिए पूर्ण रूप से भगवामय हो चुका है जगह-जगह स्वागत द्वार बन चुके हैं राम के बैनर होल्डिंग से पूरा बजरिया राम में हो गया है। महिलाओं में उत्साह जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कलश यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में हमीर सर्किल पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए हमीर सर्किल पर पहुंचने का आह्वान किया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now