भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित


भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
दिल्ली के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप चहल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

कामां। कस्बें की अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को भाजपा की बैठक भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप गोयल की अध्यक्षता एंव भरतपुर जिला प्रवास पर आए दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल के मुख्यआतिथ्य में आयोजित हुई। जबकि कामां पहुंचे। जहां भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली के भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप चहल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और पार्टी के प्रचार और प्रसार में जोर-जोर से जुट जाने की अपील की। चहल ने कहा कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान,भाजपा जिला महामंत्री मनोज भारद्वाज,जिला मंत्री पुष्पेंद्र कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष याकूब खान,विधानसभा विस्तारक बच्चू शर्मा,कामां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शाकिर अली,जुरहरा मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य,गोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष घसीटाराम सैनी,विनोद मानवी, फन्टूलाल, रविन्द्रपाल परमार,इरसाद खान,बलदेव गुर्जर,सोनू सैनी,डॉ. दीना लहसर सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें :  सूने मकान को दिन दहाड़े चोरो ने बनाया निशाना लाखो की चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now