लालापुर मनकामेश्वर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक


15 मार्च को परेड ग्राउंड में कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का होगा आयोजन

बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं को परेड ग्राउंड पहुंचने के लिए की गई अपील

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर लालापुर मनकामेश्वर मंडल के आदिशक्ति इंटर कॉलेज बेला मुंडी में जिला उपाध्यक्ष भाजपा संतोष त्रिपाठी के अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बताया गया कि 15 मार्च 2026 रविवार को परेड ग्राउंड प्रयागराज में “कार्यकर्ता होली मिलन समारोह” का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भाजपा संतोष त्रिपाठी ने “कार्यकर्ता होली मिलन समारोह” में सभी कार्यकर्ताओं के गरिमामयी उपस्थित की अपील की गई है। इस अवसर पर लालापुर मनकामेश्वर मंडल के अध्यक्ष वंदना सिंह,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश दुबे, नीरज शुक्ला, सेक्टर संयोजक रामू शुक्ला ,आनंद पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, युवा मोर्चा संजय प्रजापति, बूथ अध्यक्ष रजनीश ओझा व शंकर लाल पाण्डेय, श्यामू निषाद ,इंद्रेश सिंह, सूरज शुक्ला, शेषमणि आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now