सक्रियता सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक


नदबई, 28 अक्टूबर।कस्बे में नगर रोड स्थित निज आवास पर जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज के मुख्य आथित्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्यरूप से सक्रिय सदस्यता अभियान में गति देने व अधिक से अधिक सदस्यों को जोडने के लिए संकल्प लिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रज्जन महुआ, जिला महामंत्री गोविन्द चौधरी, दुर्गेश बूटोलिया, सत्येन्द्र सिंह गुड्डू, पूर्व पार्षद अरब सिंह, अशोक उपाध्याय व जिला मंत्री उमेश पाराशर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सौ नवीन प्राथमिक सदस्य बनाने पर ही कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्यता मिलने व सक्रिय सदस्य को आगामी पंचायतीराज व नगर पालिका चुनाव में टिकट की दाबेदारी करने के बारे में बताया। वही, जिला महामंत्री गोविन्द चौधरी ने पार्टी की मजबूती को लेकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने व पार्टी की नीतियों का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। बैठक में शहर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, संयोजक रोहित उपाध्याय,चरन सिंह कोली,अलीमुद्वीन चिड्डा,पूर्व पार्षद हरीशंकर उपाध्याय,कुलदीप उर्फ कालू सहगल पार्षद डिम्पल पिल्टा अरोडा,सुरेन्द्र हौलू मेहन्दीरत्ता आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर किया पौधा रोपण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now