भारतीय जनता पार्टी काशहर एवं ग्रामीणमंडल की संयुक्तकार्य समिति की बैठक आयोजित

Support us By Sharing

डीगआज दिनांक 4.8.2024 को श्री हिंदी पुस्तकालय डीग में भारतीय जनता पार्टी शहर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त कार्य समिति बैठक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डीग कुम्हेर विधायक माननीय डॉक्टर शैलेश सिंह जी रहे !कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया बैठक की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगीत से हुई कार्य समिति की बैठक में बोलते हुए विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा यही वह पार्टी है जो कार्यकर्ता का ध्यान रखती है व सम्मान करती है !आज देश में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है! आज भारत माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है !माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अंतिम व्यक्ति को मजबूत व विकसित करने का कार्य किया जा रहा है तथा उनको ध्यान में रखकर केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण की योजनाएं लागू की जा रही है इसी के अनुसरण में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा युवा, किसान ,महिला को सशक्त किए जाने की झलक बजट में दिखाई दी उनके द्वारा पहली बार में ही राजस्थान का ऐतिहासिक बजट पास हुआ बजट में विशेष तौर पर भरतपुर एवं डीग जिले को हजारों करोड़ की योजनाओं का लाभ दिया गया! डीग के लिए बाईपास एवं समाई खेड़ा की पानी भराव की समस्या से निजात दिलाई गई कुम्हेर अस्पताल को उप जिला अस्पताल में क्रमोनत किया एवं अन्य बड़ी बड़ी सौगात दी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं तथा बूथ अध्यक्षों को मजबूत करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष भगवान सिंह ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बजट में युवा, किसान ,महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया !राजनीतिक प्रस्ताव भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल ने पढ़ा जिसका अनुमोदन शहर मंडल उपाध्यक्ष हरि सिंह एवं ग्रामीण मंडल महामंत्री निरंजन सिंह ने किया तथा समर्थन समस्त कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीग नगर पालिका के सभापति निरंजन टकसलिया ने कहा कि उनकी विचारधारा पहले से ही संघ व भाजपा की रही है अब उनकी अपने परिवार में वापसी हुई है तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया और डीग का विकास करने का आश्वासन दिया! कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश अजान, कुम्हेर शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, कुम्हेर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुलाब शर्मा, अजान गुनसारा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रहे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तारा सिंह एवं शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र खंडेलवाल द्वारा किया गया अंत में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तारा सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जगदीश टकसालिया ,खेमचंद कोली, राजेंद्र यादव, एवं अन्य पदाधिकारी गण तथा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे


Support us By Sharing
error: Content is protected !!