भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में गंगापुर एवं बामनवास विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी सौंपी गई जिम्मेदारियां

 गंगापुर सिटी, 27 मार्च। पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी एवं बामनवास विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की उपस्थिति में गंगापुर सिटी में गत दिवस प्रातः 10:00 से आयोजित की गई। उक्त बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनसिंह मावई, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर मंचासीन रहे। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा एवं शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने बताया कि उक्त आवश्यक बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गुर्जर द्वारा आगामी समय में सर्वप्रथम नव संवत्सर हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर संपूर्ण जिले में प्रत्येक मंडल स्तर पर मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, बधाई देने के कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश प्रदान किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के विचार को सकारात्मक रूप देने के संदर्भ में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का आवाहन किया गया। इसी के साथ आगामी 2 अप्रैल, 2025 को राजस्थान प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रस्तावित दौरे के संदर्भ में गंगापुर एवं बामनवास विधानसभा क्षेत्र के आठ मंडलों के मंडल अध्यक्षों सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मंडलों एवं बूथ कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर होटल द पर्ल जयपुर बाईपास पर पहुंचने का आव्हान किया गया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि लालसोट से गंगापुर सिटी के बीच लगभग 150 स्थानों पर स्वागत द्वार लगाकर उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मंच व्यवस्था, साउंड, झंडा, फ्लेक्स सहित पेयजल आपूर्ति सहित सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां दी गई। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, दीपक सिंह नरूका, पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, ओमप्रकाश डंगायच, प्रधान मंजू गुर्जर द्वारा 2 अप्रैल के कार्यक्रम के संदर्भ में अपने सुझाव प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग 3000 कार्यकर्ताओं का समागम कर लक्ष्य पूर्ण करने का विश्वास दिलाया गया। बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। उक्त बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, राधा दीक्षित, सावित्री शर्मा, शिवदुलारी, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, बरनाला मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह नरुका, बौली मंडल अध्यक्ष हनुमत दिक्षित, बामनवास मंडल अध्यक्ष रामराज मीणा, मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष, तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, गंगापुर शहर मंडल मिथलेश व्यास सहित गंगापुर सिटी एवं बामनवास विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडलों के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना की अंतिम तिथि में अभिवृद्धि


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now