गंगापुर सिटी| इंदरगढ़ वाली बिजासन मैया के आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राजकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च अष्टमी रामनोमी को शाम 9 बजे से भोमिया जी के बाग दशहरा मैदान में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 27 मार्च को श्रद्धालुओं द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय कीं तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर समिति के कई सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। सुझाव में सभी देवी यो , भौमिया , भैरो बाबा के घोड़लो (भक्तो) को भी आमंत्रित किया जावेगा बैठक में पुरुषोत्तम टल्लन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, संजय मेडी, मनीष पेटोली, मनसुख मेडी, रामोतार मौहली, अंकुर मित्तल, अजय गोयल, बन्टी बजाज, अमित जुगनू, सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।