भाजपा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में अलग-अलग सत्रों में बैठक सम्पन्न


प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने शनिवार को केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में युवामोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनूसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,मीडिया विभाग,आईटी विभाग,शोशल मीडिया के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं संग अलग-अलग सत्रों में सुबह 10 बजे से सांय 7 बजें तक निरंतर बैठकों का दौर चला। काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनानगर सुशील त्रिपाठी ने कहा कार्यकर्ताओं ने लगातार दो बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाई, तीसरी बार भी केन्द्र मे सरकार बनाकर संगठन और सरकार दोनों इतिहास रचेंगे। इसमें तनिक भी संसय नहीं है। लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार सभी चुनावों में कमल खिल रहा है और खिलता रहेंगा और इतिहास पर इतिहास बनता रहेंगा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा आपके मेहनत से हम सभी का निरंतर सम्मान बढे रहा है उसें कायक कर प्रत्येक बूथ पर जीत दर्ज़ करने का संकल्प को साकार करना है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया सभी सत्रों की अलग-अलग अध्यक्षता हुई जिसमें जय सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह विक्रमादित्य,मनोज गुप्ता, सुधाकर पांडेय, सविता मिश्रा, सुभाष सिंह, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,,भगवान प्रसाद तिवारी, राजकुमार मिश्रा आदि के साथ भारीं संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी अपेक्षित श्रेणी के मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now