खण्डार 13 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार द्वारा युवा पखवाड़े के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मथुरिया ने बताया कि एबीवीपी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती से युवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं उसी क्रम में किड्स जोन इंग्लिश स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता का परिणाम प्रधानाध्यापिका उमा गुप्ता ने तैयार किया। इस अवसर पर किड्स जॉन की प्रधानाध्यापिका उमा कुमारी गुप्ता शैलेश सोनी अशोक जांगिड़, मनीषा कोली, निक्की निक्की रानी सबा खान मुस्कान सोनी, पिंकी मथुरिया पिंकी वर्मा एवीबीपी सदस्य निशा कृष्णा बेरवा, रानी खान, शिवानी मथुरिया, कल्पना शर्मा आदि उपस्थित रहे प्रतियोगिता का परिणाम 23 जनवरी को घोषित होगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।