कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भुसावर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश में 73 नगरों के अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें भुसावर शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वच्छ छवि, व्यक्तित्व के धनी सतीश चंद्र शर्मा को भुसावर शहर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लिस्ट जारी होते ही नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा उनके निज निवास भगवती भवन पर स्वागत करने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी में सबसे बड़ा स्थान कार्यकर्ता है कार्यकर्ताओं की सहयोग से पार्टी मजबूत बनती है मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण ईमानदारी से निभाऊंगा और क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा तथा जनता का पार्टी के विश्वास पर खड़ा उतारूंगा। शर्मा की धर्म पत्नी शारदा शर्मा महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पर जिम्मेदारी निभा चुकी है। नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ,पूर्व कैबिनेट पीडब्ल्यूडी मंत्री , करौली -धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, महाराजा विश्वेंद्र सिंह, भरतपुर सांसद संजना जाटव, भरतपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा का हार्दिक आभार जताया।