कुशलगढ़, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: रोटरी क्लब कुशलगढ़ के तत्वावधान में आज होटल राव सा पर ज़ोनल मेंबरशिप कोऑर्डिनेटर राजेश अग्रवाल (कोटा) का कुशलगढ़ में आगमन हुआ।
उन्होंने क्लब सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर मेंबरशिप पर सेमिनार प्रस्तुत किया, जिसमें सदस्य वृद्धि, संगठनात्मक मजबूती तथा क्लब की सक्रियता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। क्लब अध्यक्ष रौनक सेठ ने बताया कि सेमिनार से सदस्यों को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवीन सदस्य प्रकाश लबाना को क्लब में शामिल कर शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में जोनल कॉर्डिनेटर पथिक मेहता , अर्पण चोपड़ा, यश खाब्या, वरिष्ठ रोटेरियन फखरुद्दीन कपाड़िया, जितेंद्र जैन ,प्रकाश लबाना, पत्रकार साथियों में ललित गोलेछा, अरुण जोशी , सुनील शर्मा उपस्थित रहे।