बीएलओ को जातिगत जनगणना से मुक्त रखने के लिए उप जिला कलेक्टर महोदय गंगापुर सिटी को ज्ञापन दिया


गंगापुर सिटी| राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उप जिला कलेक्टर महोदय गंगापुर सिटी से मिला।
प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता ने उप जिला कलेक्टर महोदय को बताया कि बीएलओ इस वक्त SIR का महत्वपूर्ण कार्य पूरी लगन एवं तन्मेयता से कर रहे हैं।
राजस्थान सरकार का निपुण राजस्थान शिक्षा कार्यक्रम, प्रखर राजस्थान शिक्षा कार्यक्रम चल रहा है अधिकांश बीएलओ निपुण राजस्थान एवं प्रखर राजस्थान के कार्य में लगे हुए थे जिसके कारण शिक्षा विभाग का निपुण राजस्थान और प्रखर राजस्थान कार्यक्रम अपनी गति में नहीं चल रहा है। अतः बीएलओ /अध्यापकों को अब जातिगत जनगणना में नहीं लगाया जाए। जातिगत जनगणना में अन्य विभाग के कर्मचारियों को लगाया जाए।
उप जिला कलेक्टर महोदय गंगापुर सिटी ने आश्वासन दिया कि जातिगत जनगणना में बीएलओ /अध्यापक को नहीं लगाएंगे।
इस अवसर पर नरेश सिसोदिया (जिला कोषाध्यक्ष), रघुवीर जाटव उप शाखा गंगापुर मंत्री, सुरेश चंद्र गर्ग जिला उपाध्यक्ष, रमेश गुप्ता, गोपाल लाल गुप्ता, हनुमान प्रसाद शर्मा, मोहिद खान और बीएलओ /शिक्षक साथी उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now