गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंगापुर सिटी के कार्यकर्ता एवं मिर्जापुर क्षेत्र के लोगों के द्वारा मिर्जापुर क्षेत्र में पशु चिकित्सालय उप केंद्र खुलवाने को लेकर उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज सैनी ने बताया कि ग्राम मिर्जापुर में पशु बहुत संख्या में है। ग्राम मिर्जापुर में कई सालों से उप केंद्र स्वीकृत है। किंतु जगह के अभाव में ना तो उप केंद्र संचालित हो पा रहा है और ना ही पशुओं को इलाज मिल रहा है। जिसके चलते आए दिन समय से उपचार नहीं मिलने से पशुओं की मौत हो रही है। जिससे मिर्जापुर क्षेत्र के लोग काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग चाहते है कि उप केंद्र हेतु जगह का स्थाई करण पूर्व में सरकारी भूमि पर जो अस्थाई पुलिस चौकी लगी हुई थी, वह स्थान वर्तमान में रिक्त है। छात्र नेता सीताराम गुर्जर ने बताया कि उप जिला कलेक्टर साहब से निवेदन करते हुए कि मिर्जापुर क्षेत्र में रिक्त स्थान पर पशु चिकित्सालय उप केंद्र का शीघ्र स्थाईकरण किया जाए। जिससे पशुओं एवं पशुपालकों को समय से उपचार एवं दवाइयां मिल सके। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार अधिकारियों को लिखित रूप में पत्र दे चुके हैं। उप केंद्र के स्थाईकरण को लेकर इसी प्रकार ज्ञापन स्थल पर एबीवीपी जिला संयोजक मनोज सैनी, छात्रनेता सीताराम गुर्जर, अजीत गुर्जर, विष्णु, राहुल जागा, बिट्टू सैनी, फतेहसिंह आदि उपस्थित रहे।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।