प्रयागराज। गुरुवार को जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार, नैनी, प्रयागराज में समस्त कारागार कर्मचारियों व बारह जनपदों के विधि छात्र/छात्राओं के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। दिनेश कुमार गौतम, सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा केंद्रीय कारागार में पेड़ लगाकर वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषित न होने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान करते हुए सबको विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर बधाई दी। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल, डिप्टी जेलर के. बी. सिंह , विकास गुप्ता चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, सुषमा शुक्ला व अन्य जेल कर्मचारियों के साथ साथ छात्र/ छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा पर्यावरण दिवस की उपयोगिता के बारे में बताया गया। रंगबहादुर पटेल, विकास गुप्ता, लवलेश त्रिपाठी द्वारा भी उपस्थित बंदियों व छात्र छात्राओं को पर्यावरण की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर धनंजय ,अखिलेश डिफेंस काउंसिल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।