परिक्रमा मार्ग में पौधे लगाकर प्रकृति बचाने का दिया संदेश

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर 19 जुलाई। जिले के फलोदी के पास पिरोजपूरा गांव में विराजमान बनखंडी बालाजी तपोभूमि आश्रम में राष्ट्रीय रक्षा संगठन टोंक की टीम ने परिक्रमा मार्ग एवम बालाजी आश्रम के चारों तरफ़ पोधारोपण कर प्रकृति बचाने का संकल्प लिया।
आश्रम से जुड़े दिलीप शर्मा ने बताया कि राष्टीय रक्षा संगठन टोंक के जिलाध्यक्ष सुरेश दुबे, संरक्षक पदम चंद जैन, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष कमलेश सिगोडिया की टीम ने आश्रम के परिक्रमा मार्ग को हरा भरा करने के लिए सघन पौधा रोपण किया। इस अवसर बालाजी धाम के महंत सत्य प्रकाश शर्मा ने फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर महंत सत्यप्रकाश शर्मा ने संगठन के उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों को प्रकृति को बचाने एवम उसका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। साथ जोधपुर के खेजडली गांव में अमृता देवी को कथा का जिक्र किया जिसमे 363 लोगों ने खेजड़ी के पेड़ों से चिपक कर कट जाना स्वीकार किया लेकिन पीछे नहीं हटे। हमें कटना नहीं है, सिर्फ प्रकृति को बचाना है। जहां भी उचित स्थान मिले वहां पर एक पौधा देश के नाम लगाना है, और उसका संरक्षण एवम पोषण करने का संकल्प लेना है। इस अवसर पर आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक आदित्य शर्मा एवम राष्ट्रीय रक्षा संगठन के प्रदेश महासचिव अलौकिक शर्मा ने आए हुए सभी लोगों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था की।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!