कार्यवाही के अभाव में ओवर लोड वाहनों से आए दिन हो रहे हादसे


हादसों में लोग समा रहे काल के गाल में,जिम्मेदार बने मेहरबान

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा,शंकरगढ क्षेत्र में ओवर लोडिंग कारोबार का खेल नहीं थम रहा। यह ओवरलोड वाहन दुर्घटना के शिकार भी होते हैं। इसके कारण लोगों को काल के गाल में समाना पड़ रहा है। इस पर रोक के लिए प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। क्षेत्रों की सड़कों पर ट्रक, ट्रेलर, चलती हैं। मुख्य मार्ग से ये वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। शंकरगढ़, शिवराजपुर इलाकों में इनकी संख्या ज्यादा दिखाई पड़ती है। स्थानीय परिवहन विभाग ने तो वर्ष में एक बार भी अभियान इन वाहनों के विरुद्ध नहीं चलाया। पुलिस तो कभी- कभी अभियान चला भी देती है। जानकारी के अनुसार शादी- विवाह के मौसम में ओवरलोडिंग समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन समस्या के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है।गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण ओवरलोड वाहनों की मानक के विपरीत ओवरलोडिंग है। चाहे जिस भी मार्ग पर देखा जाए, धड़ल्ले से ओवरलोडिंग हो रही है। हद तो तब हो जाती है जब पुलिस थानों के सामने से ऐसे वाहन दिन में दर्जनों दफा फर्राटा भरते गुजरते हैं। शंकरगढ के मेन सड़क से ओवर लोड वाहन गुजरते है, लेकिन पुलिस के रहते शान के साथ ओवर लोड लाद कर ड्राइवर गाड़ी लेकर निकल जाता है। और पुलिस मूक दर्शक बन कर देखते रहती है। इसी गफलत की वजह से यदा-कदा ऐसे सड़क हादसे हो जाते हैं जिनमें दर्जनों लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं। रात हो या दिन शंकरगढ़, शिवराजपुर, रोड में कभी भी ओवरलोड ट्रक को देखा जा सकता है यदि समय रहते इन ट्रैकों पर करवाई नहीं की गई तो आगे चलकर लोगो को बड़े खतरों का सामना करना पड़ सकता है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now