राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों व विधायकों ने शोक संवेदना की व्यक्त
शुक्रवार को होगा श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन
भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के अनुज भ्राता विनोद गर्ग का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार सुनकर महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों व विधायकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। जबकि पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार व डॉ. गर्ग को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की कामना की।
अनुज भ्राता विनोद गर्ग की शवयात्रा नई मंडी स्थित निवास से शुरु हुई जो नई मण्डी मोक्ष धाम पर पहुंची। जहां हुये उनके अन्तिम संस्कार में पुत्र तन्मय गर्ग ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में पूर्व विधायक निर्भय सिंह, पूर्व प्रधान निहालसिंह, प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, उपप्रधान ओमप्रकाश हथैनी, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. दयाचन्द पचौरी, कांग्रेस के सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, कुम्हेर नगर पालिका के चैयरमैन राजीव अग्रवाल, लोकदल के जिला अध्यक्ष संतोष फौजदार, शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अखिलेश पिप्पल, नगर निगम के आयुक्त सुभाष गोयल, नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीणा, उपखण्ड अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार, मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य सुभाष बंसल, पुलिस उपाधीक्षक शहर नागेन्द्र कुमार सिंह, विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश मित्तल, समृद्ध भारत के संयोजक सीताराम गुप्ता सहित विभिन्न समाजों, राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पत्रकार एवं सभी ग्राम पंचायतों से आये सैकडों लोग शामिल हुये।
डॉ. गर्ग के अनुज भ्राता की श्रद्धाजंलि सभा शुक्रवार 30 जून को सांय 4 से 5 बजे सैक्टर-3 स्थित राज गार्डन में होगी तथा नियमित बैठक रनजीत नगर स्थित ए-88 पर रहेगी
P. D. Sharma

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.