गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम रहे गंगापुर सिटी दौरे पर


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। प्रदेश की भजनलाल सरकार चौमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रही है। आज गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का गंगापुर दौरा बहुत ही सफल रहा। सवाई माधोपुर बॉर्डर के फूटी कोठी पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बामनवास की प्रधान शशिकला वहां के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा उपस्थित थे। फूटी कोठी से डाबर पर उनका माली समाज द्वारा स्थानीय सरपंच के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। नागरहेड़ा पर सुरेश जी गुरु जी के परिवारजन और वहां के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत खेड़ली के अंदर खेड़ली के संपूर्ण गांव की ओर से भव्य स्वागत पटाखों के साथ में उनका किया गया। पिपलाई के अंदर उन्होंने पीएससी का उद्घाटन किया। पीएचसी 1 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से बनी पीएससी का उन्होंने स्थानीय सरपंच अनु देवी के साथ में और जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के साथ संयुक्त रूप से फीता कट कर के किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम ने कहा कि मुझे खुशी है कि पिपलाई के पूर्व सरपंच स्व राम खिलाड़ी चेची की धर्मपत्नी ने आज जिस प्रकार से इसका उद्घाटन किया है, मैं इसका साक्षी बना हूं। मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं। मंत्री के इस बड़प्पन से लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और उन्होंने भजनलाल सरकार की जल सड़क पानी बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ने केवल राजनीतिक दल का कार्यकर्ता है। वह सामाजिक सरोकार के साथ में काम करता है। कोरोना कल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता ने स्वास्थ्य वारियर वारियर के रूप में जो है सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने आप को झोंकने का काम किया। गरीबों को रोटी देने का काम किया और जरूरतमंद को इलाज पहुंचने का काम किया। यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कहा कि यहां पर डॉक्टर परमानेंट बैठेगा और सीएमएचओ को तुरंत निर्देश दिया कि कल ही जो डॉक्टर मैटरनिटी लीव पर उसके स्थान पर दूसरा डॉक्टर लगावे। इस पर सीएमएचओ ने कहा कि आज ही आदेश कर दूंगा। लोगों ने ताली बजा करके इसका स्वागत किया। इसके उपरांत उनका काफिला गंगापुर की ओर रवाना हुआ जहां शीतोड़ पर वहां के स्थानीय सरपंच विजय सिंह की उपस्थिति में ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया। वहां से चलकर के ग्राम थड़ी में पहुंचे। ग्राम थड़ी में वहां के स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया और गंगापुर बाईपास पर पूर्व विधायक के निवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत रखा कार्यक्रम रखा गया। जहां पर गंगापुर के व्यापारिक संगठन मानव सेवा संस्थान, गोवर्धन सेवा समिति और अग्रवाल शिक्षण संस्थान, श्याम परिवार और विभिन्न गौशालाओं के संरक्षक मंडल द्वारा उनका स्वागत और उनको मांग पत्र दिए गए। इस अवसर पर मंत्री बेडम ने सबको सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह माननीय मोदी जी के गौरवमय 11 वर्ष के अंदर जो काम किए गए हैं। 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद के भारत की तुलना जब करते हैं तो पता लगता है कि एक भारत वह था जिसके अंदर भ्रष्टाचारी था, अलगाववाद था और भाई भतीजा बाद था। तुष्टिकरण की नीति के आधार पर पूरा देश शर्मसार था। आज का देश जो दुनिया में हमको सम्मान दिलाता है। वह भारत है जहां किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं है और अपराधियों पर लगाम लगाने का काम किया गया और अपराधियों को जेल में डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि जेल में जाने वालों में 60 तो वह लोग है जो की थानेदार बनते इस पर लोगों ने जबरदस्त तालियां बजाई और भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर के भाजपा के अलग को जगाने का काम करें। यहां स्वागत के उपरांत वह रवाना हुए इसके उपरांत ईदगाह पर ट्रैक यूनियन के अध्यक्ष से ललित गुर्जर और वहां के स्थानीय लोगों द्वारा उनका भविष्य स्वागत किया गया। जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई मिर्जापुर के अंदर कैलाश सरपंच, लोधा बस्ती पर सुरेश कटारिया एवं लाला अमरगढ़ के द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत तलवाड़ा मंडल के अध्यक्ष पुखराज जी सलेमपुर के निवास पर एवं प्रधान मंजू गुर्जर ने अपने निवास पर स्वागत किया और उनको जलपान कराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का उन्होंने स्वागत सत्कार लिया और बूचोलाई के अंदर श्री कृष्णा नवयुवक मण्डल के सदस्यो द्वारा उनके जय जयकार के नारे गूंज के साथ में मंत्री बेडम और मुख्यमंत्री भजनलाल के गीत गाते हुए डीजे की जो धुन थी वह अपने आप में लोगों में जोश भर रही थी। प्रधान मंजू गुर्जर के निवास पर महिलाओं द्वारा कलश बांध करके उनका स्वागत किया गया। मंत्री ने उसका बहुत ही हृदयकरण से स्वीकार कर उनके घर तक गए और जहां प्रतिभा सम्मान समारोह था बहा उन्होंने पांच प्रथम बालक बालिकाओं को सम्मान देकर सम्मानित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिक्षा ही वह चाबी है जिससे समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। शिक्षा के माध्यम से ही हम लोग तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने आभार किया कि हम लोग देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाले लोग हैं। इसलिए राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि प्रथम राष्ट्र और समाज का निर्माण ही हमारा लक्ष्य है और इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आभार किया कि मेरे दरवाजे 24 घंटे आपके लिए खुले हुए है। उन्होंने अंत में सबसे एक ही बात कही कि भारतीय जनता पार्टी और भगवान देवनारायण कमल के फूल पर विराजमान है। इसलिए कमल के फूल के साथ में रह करके अपना विकास करें और कमल के फूल से साथ में जुड़ने का काम करें। लोगों ने तालियां बजा करके उनका स्वागत किया और जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के भाषण के उपरांत वह वहां से कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, स्थानीय सरपंच रामचरण गुर्जर, श्री कृष्णा नवयुवक मण्डल के सदस्य एवं आम बस्ती बुचोलाई के महिला पुरुष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  प्रवक्ता धनेश शर्मा को संगठन द्वारा बनाया गया विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रमुख
Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now