चमत्कारजी का प्राकट्य दिवस मनाया
सवाई माधोपुर 1 सितम्बर। अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र से करीब 1 कि.मी.दूरी पर वि.स.1889 भाद्रपद कृष्णा को जोगीपुरा खेत में प्रकट हुई स्फटिकमणि की अतिशयकारी सौम्य प्रतिमा जो चमत्कारजी के नाम से विख्यात है। जिसका प्राकट्य दिवस शुक्रवार को सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आर्यिका विकक्षाश्री ससंघ के सान्निध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि चमत्कारजी मंदिर के पंडित आशीष जैन शास्त्री के निर्देशन में जिनेंद्र भक्तों ने अष्ट द्रव्यों से भक्तामर विधान का भक्ति पूर्वक पूजन कर मंडल पर श्रीफल युक्त 48 अर्घ्य समर्पित किए। कार्यक्रम की श्रृंखला में महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर समाज के गणमान्य महिला पुरुष मौजूद थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।