विधायक डॉ. बैरवा पहुंचे अखनूर, चुनाव जीतने के लिए बनाई रणनीति

Support us By Sharing

शाहपुरा विधायक और जम्मू के अखनूर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी, डॉ. लालाराम बैरवा, आज एक बार फिर चुनाव क्षेत्र पहुंचे। उनके पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल भगत के अखनूर में प्रथम बार आगमन पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
अखनूर में आज डॉ. लालाराम बैरवा की उपस्थिति में अखनूर विधानसभा (जम्मू) में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा के सदस्यों, और अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार की गई। भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल भगत के साथ हुई इस बैठक में मंडल अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि आने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में अखनूर से भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल सके।
डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव की तैयारियों को लेकर अखनूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश में नजर आए। पार्टी का मानना है कि सही रणनीति और कड़ी मेहनत से वे चुनाव में निश्चित रूप से विजयी होंगे।
बैठक के दौरान, चुनाव प्रचार के लिए विशेष रणनीतियां बनाई गईं। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से शामिल करते हुए घर-घर जाकर प्रचार करने, और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। महिलाओं, युवाओं, और सभी मोर्चों के सदस्यों को चुनाव अभियान में उनकी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया गया।
विधायक डॉ. बैरवा ने यह कहा बैठक में —-
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बैठक में कहा कि जम्मू विधानसभा का चुनाव केवल एक राजनीतिक चुनाव नहीं है, यह राष्ट्र के सम्मान का चुनाव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपनी सजगता और मेहनत से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता देशहित के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देगा।
प्रत्याशी मोहन भगत का बयान
भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल भगत ने बैठक के दौरान अपने विचार रखते हुए कहा, कार्यकर्ताओं के मनोबल और भाजपा हाईकमान के विश्वास को बनाए रखते हुए, हम अखनूर विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को क्षेत्र में भारी समर्थन मिलेगा।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!